आगरालीक्स ….दुबई से आगरा में हनीमून मनाकर लौटे नौ सेना कर्मी को पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में एटीएस ने किया अरेस्ट। केरल में लांस नायक के पद पर तैनात था, सात साल पहले नौ सेना में हुआ था भर्ती।
आगरा के कागरौल के चीत गांव का रहने वाला आदर्श उर्फ लकी सात साल पहले नौ सेना में भर्ती हुआ था और वर्तमान में वह केरल में लांस नायक के पद पर तैनात था। यूपी एटीएस ने आदर्श को उसके घर गांव चीत से अरेस्ट कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। ( UP ATS arrest Lance Niak returning from honeymoon to Agra for share information to ISI)
आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में की गई कार्रवाई
यूपी एटीएस ने आदर्श को पाकिस्तान की आईएसएआई के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट किया है, एटीएस की सर्विलांस जांच में आदर्श के आईएसआई के संपर्क में होने की जानकारी मिली थी इसके बाद यूपी एटीएस ने जांच तेज की। आरोप है कि आदर्श ने रणनीतिक महत्व की जानकारियां भी साझा की और पैसे का लेनदेन भी किया गया।
फरवरी में हुई शादी, दुबई से हनीमून मनाकर लौटा था आदर्श
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आदर्श की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी, वह हनीमून मनाने के लिए दुबई गया था और दुबई से दो दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। यूपी एटीएस ने उसे अरेस्ट कर लिया।