आगरालीक्स…आगरा में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर 12 मार्च से शुरू होगा फ्री राशन का वितरण, अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा लाभ…
जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 11 किग्रा० गेहूँ, 14 किग्रा0 चावल व 10 किग्रा बाजरा (कुल 35 किग्रा०) एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 02 किग्रा0 गेहूँ, 01 किग्रा० चावल व 02 किग्रा० बाजरा प्रति यूनिट (कुल 05 किग्रा० प्रति यूनिट) खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण दिनांक 12.03.2026 से दिनांक 28.03.2026 के मध्य किया जायेगा।