आगरालीक्स …Agra News: आगरा में घरेलू गैस की किल्लत नहीं है, बुकिंग में समस्या आ रही है, जानें किस समय करें बुकिंग और हेल्पलाइन नंबर।
ईरान इस्राइल अमेरिका युद्ध के चलते एलपीजी गैस पर गहराए संकट के बीच आगरा के जिला पूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह का कहना है कि घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में कोई समस्या नही है गरा में सभी घरेलू कनैक्शनधारकों को उनकी बुकिंग के उपरान्त 02-03 दिवस में घरेलू गैस उपलब्ध करायी जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के 25 दिन के अन्तराल के बाद ही ऑनलाइन माध्यम से दोबारा बुकिंग करायी जा सकती है (ऑनलाइन बुकिंग नम्बर 8454955555/7718955555 है)। ( Agra Local News: How to Book LPG Domestic cylinder & Help line Number)
सुबह 5 से 7 और रात में 8 से 12 बजे तक गैस बुकिंग
गैस बुकिंग करने में समस्या आने पर लोग सिलेंडर लेकर एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में गैस एजेंसियों पर बुकिंग संबंधी नोटिस चस्पा किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नोटिस में कहा गया है कि बैस की बुकिंग सुबह 5 से 7 बजे और रात में 8 से 12 बजे के बीच कराएं। वहीं, गैस बुकिंग कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ने से सर्वर में भी समस्या आने लगी है।
पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति पर कोई संकट नहीं
पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति निर्वाध रूप से जारी है, जिससे घरेलू और परिवहन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही होगी। डीजल पेट्रोल का भी पर्याप्त भण्डारण पेट्रोल डीजल पम्पों के पास है तथा उक्त की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह एंव भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें एंव किसी भी स्थिति में पैनिक न हो और यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए। जिला पूर्ति कार्यालय, आगरा का कन्ट्रोल रूम नम्बर 0526-2972453 है।