आगरालीक्स…आगरा के पार्क केपीआईएमएस हॉस्पिटल ने लगाया निशुल्क कैंसर जांच शिविर. गांव में जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की..
Park KPIMS Hospital द्वारा अस्पताल परिसर में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में आए मरीजों की जांच कर उन्हें कैंसर से संबंधित लक्षणों, जांच प्रक्रियाओं तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस विशेष शिविर में अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसमें सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. हेमंत गोयल, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अश्विन मोहनदास, सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. उमा शर्मा तथा हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अंकित विश्वानी ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। विशेषज्ञों ने लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के प्रति भी जागरूक किया। इसके साथ ही Park KPIMS Hospital की चिकित्सकीय टीम द्वारा पैंथ खेड़ा, खंदौली में भी एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में अस्पताल के सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। शिविर में ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। इस स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। अस्पताल के सीईओ दिव्य प्रशांत बजाज ने बताया कि Park KPIMS Hospital का उद्देश्य केवल अस्पताल परिसर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज के उन क्षेत्रों तक भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है जहां लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं। उन्होंने कहा कि अस्पताल भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।