Wednesday , 27 May 2026
Home अध्यात्म Chaitra Navratri 2026: Please Goddess Mother Jagatjanani Navdurga with these simple home remedies
अध्यात्म

Chaitra Navratri 2026: Please Goddess Mother Jagatjanani Navdurga with these simple home remedies

391

आगरालीक्स…चैत्र नवरात्रि में इन सरल घरेलू उपायों से करें देवी मां जगतजननी नवदुर्गा को प्रसन्न.

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा विशेष फलदायी है। नवरात्रि ही ऐसा पवित्र पर्व है जिसमें महाकाली, महालक्ष्मी और मां सरस्वती की साधना कर मनचाही सिद्धियां-उपलब्धियां हासिल की जा सकती है। मां दुर्गा की कृपा प्राप्ति के लिए कुछ सरल उपाय नीचे दिए जा रहे हैं।

1- अपने घर के पूजा स्थान में भगवती दुर्गा, भगवती लक्ष्मी और मां सरस्वती के चित्रों की स्थापना करके उनको फूलों से सजाकर पूजन करें।

2- नौ दिनों तक माता का व्रत रखें। अगर शक्ति न हो तो पहले, चौथे और आठवें दिन का उपवास अवश्य करें। मां भगवती की कृपा जरूर प्राप्त होगी।

3- नौ दिनों तक घर में मां दुर्गा के नाम की ज्योत अवश्‍य जलाएं।

4- अधिक से अधिक नवार्ण मंत्र 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' का जाप अवश्‍य करें।

5- इन दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्‍य करें।

6- पूजन में हमेशा लाल रंग के आसन का उपयोग करना उत्तम होता है। आसन लाल रंग का और ऊनी होना चाहिए।

7- लाल रंग का आसन न होने पर कंबल का आसन इतनी मात्रा में बिछाकर उस पर लाल रंग का दूसरा कपड़ा डालकर उस पर बैठकर पूजन करना चाहिए।

8- पूजा पूरी होने के पश्‍चात आसन को प्रणाम करके लपेटकर सुरक्षित जगह पर रख दीजिए।

9 - पूजा के समय लाल वस्त्र पहनना शुभ होता है। लाल रंग का तिलक भी जरूर लगाएं। लाल कपड़ों से आपको एक विशेष ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

10- मां को प्रात: काल के समय शहद मिला दूध अर्पित करें। पूजन के पश्चात इसे ग्रहण करने से आत्मा व शरीर को बल प्राप्ति होती है। यह एक उत्तम उपाय है।

11- आखिरी दिन घर में रखीं पुस्तकें, वाद्य यंत्रों, कलम आदि की पूजा अवश्य करें।

12- अष्‍टमी व नवमी के दिन कन्या पूजन करें।

विशेष - मां दुर्गा को तुलसी दल और दूर्वा चढ़ाना निषिद्ध है।

ज्योतिषाचार्य परमपूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सराफा बाजार अलीगढ़ यूपी नंबर-9756402981,8272809774

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 28 May 2026

आगरालीक्स….28 मई को कैसा रहेगा आपका दिन. क्या कहते हैं आपके सितारे....

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 27 May 2026

आगरालीक्स…27 मई बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 26 May 2026

आगरालीक्स…26 मई मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 25 May 2026

आगरालीक्स….25 मई सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

error: Content is protected !!