आगरालीक्स,,,Agra News: आगरा में आनलाइन गेमिंग से जुड़े 28 करोड़ के जीएसटी चोरी के मामले में दो अरेस्ट, चीन में बैठे व्यक्तियों से टेलीग्राम एप के माध्यम से लेते थे निर्देश।
आगरा में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर यानी सीजीएसटी ने आनलाइन गेमिंग में खेलने वाले खिलाड़ियों से पैसे लेने और विजेताओं को पैसे देने के लिए करोड़ों का ट्रांसजेक्शन करने वाली फर्म की जांच की। जांच में पाया गया कि जिस परिसर में फर्म दर्शाई गई है वहां तलाशी में पाया गया कि फर्म अस्तित्वहीन है। इस फर्म के निर्माण और संचालन में आगरा के ध्रुव सेठ और सचेत गोयल शामिल थे। सचेत गोयल की मुंबई और जयपुर में भी तीन फर्म हैं।
जांच में सामने आया खेल
एसजीएसटी की जांच में सामने आया कि सचेत गोयल को चीन में बैठे व्यक्तियों से टेलीग्राम एप के माध्यम से निर्देश मिलते थे, इनके द्वारा उन व्यक्तियों को सिम कार्ड सहित अन्य पहचान विवरण उपलब्ध कराए जाते थे, जिनके आधार पर विभिन्न कंपनियों और बैंक खातों को तथाकथित हैंडलरों के नाम से खोला जाता था,
ये हैंडलर कंपनियों का संचालन करते थे। उनके क्रेडेंशियल्स पेमेंट एग्रीमेंटर्स को साझा करते थे। पेमेंट एग्रीगेटर्स आनलाइन गेमिंग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से धन एकत्रित कर विजेताओं को देते थे। मगर, इसके लिए चालान इनवाइस जारी नहीं करते थे, सेवाओं के वास्तविक लेन देन को छिपाया जा रहा था। साक्ष्यों और बयान के आधार पर एसजीएसटी की टीम ने ध्रुव सेठ और सचेत गोयल को सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 69 के तहत अरेस्ट किया है।