ओडिशालीक्स …कटक, भुवनेश्वर के एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के आईसीयू में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, की हालत गंभीर।
ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के ट्रामा सेंटर आईसीयू में सुबह 2.30 से 3 बजे के बीच में भीषण आग लग गई।
कुछ ही देर में आग बेकाबू होने पर कर्मचारी बचाव कार्य में जुट गए। तीन मरीजों की आइसीयू में ही मौत हो गई जबकि सात मरीजों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन कुछ देर में ही उनकी भी मौत हो गई। (Video News: 10 patient died after fire break out in SCB Medical College Cuttack, Odisha)
मृतकों को 25 25 लाख रुपये
सीएम मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिजनों को 25- 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, 11 मरीजों की हालत गंभीर है।