आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कैला देवी से दर्शन कर पत्नी और बेटी के साथ लौटे युवक का शव मिला है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के कागरौल के गांव अकोला का रहने वाले बंटू की सैंया के गांव सराय में ससुराल है। बंटू पत्नी रश्मि और तीन महीने की बेटी को लेकर कैलादेवी दर्शन करने गया था, दर्शन करने के बाद सोमवार को अपनी ससुराल आ गया। ( Agra News: Man found dead in father in law house)
पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
सोमवार शाम को बंटू ससुराल से चला गया, रात में भी घर वापस नहीं लौटा। इस पर ग्रामीणों ने बंटू की तलाश शुरू कर दी, मंगलवार सुबह बंटू का शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी हुई है।