आगरालीक्स…इत्ती सी हंसी, इत्ती सी खुशी…, गुड़गांव की प्रतिष्ठित कंपनी में काम करने वाली स्वाति ने अपना जन्मदिन जब SOS में मनाया तो खुशी से खिल उठे चेहरे
आगरा के लोग अपना जीने का तरीका बदल रहे हैं। गुड़गांव की एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करने वालीं स्वाति ने बीते दिन इसकी एक मिसाल उस वक्त पेश की जब वे अपना जन्मदिन मनाने किसी महंगे रेस्टोरेंट की जगह राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर चलने वाले SOS भोजनालय में गरीबों के बीच पहुंच गईं। स्वाति आगरा के आरबीएस कॉलेज में प्रोफेसर राकेश कुलश्रेष्ठ की सुपुत्री हैं और गुड़गांव की एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करती हैं। मंगलवार को उनका जन्मदिन था लेकिन उन्होंने इसे बेहद सादगी भरे अंदाज में जरूरतमंदों के बीच मनाया। स्वाति का कहना था कि अक्सर हम हजारों रूपये खर्च कर, बड़े और नामी होटलों में जाकर पार्टी सेलिब्रेट करते हैं फिर भी दुआएं हासिल नहीं कर पाते।यही कारण है कि उन्होंने अपने परिवार के साथ बेहद सादगी और संवेदनशील तरीके से अपना जन्मदिन गरीबों के बीच मनाया। बिहेवियर साइंटिस्ट, लाइफ कोच और सेंटर फॉर सेल्फ एंड कॅरियर डवलपमेंट के निदेशक डॉ. नवीन गुप्ता के मार्गदर्शन में SOS संस्था आगरा में सराहनीय कार्य कर रही है।
इस संस्था में दर्जनों आटो रिक्शा चालक और उनके परिवारीजन हैं जो पर्यटकों, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और यातायाता व्यवस्था में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इन्हीं आटो रिक्शा चालकों द्वारा राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर एक SOS भोजनालय भी चलाया जा रहा है। यहां हर रोज सैकड़ों लोगों का खाना बनता है और 10 रूपये में भरपेट भोजन कराया जाता है।
वहीं आरबीएस कॉलेज में अर्थशास्त्र कीं प्रोफेसर अंजू जैन ने कहा कि स्वाति ने अपना जन्मदिन इन जरूरतमंदों के बीच मनाकर न सिर्फ अपना बल्कि बहुत से लोगों का दिन खास बना दिया। यह दर्शाता है कि खुशियां बांटने से बढती हैं। युवा पीढ़ी की इस संवेदनशील सोच को सलाम है। उन्होंने प्रो. राजेश कुलश्रेष्ठ को भी बधाई दी जिन्होंने अपनी बेटी को इतने उच्च नैतिक मूल्य संस्कारों में प्रदान किए।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Agra's youth are changing their way of life; Swati celebrated her birthday in a unique style
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- auto drivers in agra
- auto rikshaw in agra
- behaviouaral scientist in agra
- cscd agra
- dr
- Dr. Anju Jain Agra
- life coach in agra
- Naveen Gupta Agra
- sos
- sos agra
- Team SOS