आगरालीक्स…आगरा में बारिश के आसार. 19 और 20 मार्च को हो सकती है बारिश. जानें आज का तापमान
आगरा में मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं. 19 और 20 मार्च को बारिश की संभावना है. 20 मार्च को तेज बारिश हो सकती है. इससे पहले ठंडी हवाओं ने पहले ही मौसम में नरमी ला दी है. भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली हुई है. दिन में तेज धूप निकल रही है लेकिन उसका प्रभाव कम है.मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार बारिश के बावजूद तापमान में कोई खास कमी नहीं आएगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 17/03/26) 34.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 17/03/26) 17.6
Departure from Normal(oC) 1.0