आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में ब्लैक में बेचने के लिए घरेलू सिलेंडर से भरे जा रहे थे कॉमर्शियल सिलेंडर. छापा के दौरान भीड़ जुटने से आरोपी फरार.
आगरा में कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत के बीच कालाबाजारी का खेल चल रहा है. घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से कॉमर्शियल सिलेंडर और पांच किलो सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है. इन्हें डेढ़ से दोगुने रेट में बेचा जा रहा है. आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को नगला रामबल स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सामने वाली गली में कृष्णा विहार कॉलोनी में छापा मारा. टीम ने टीटू चौहान के मकान से 6 कॉमर्शिलय सिलेंडर और 11 घरेलू सिलेंडर के साथ ही रिफिल करने वाले उपकरण भी जब्त किए हैं.घरेलू सिलेंडर से भरे जा रहे थे कॉमर्शिलय सिलेंडर
टीम ने मकान से 06 कॉमर्शियल सिलेण्डर जिनमें से 04 खाली व दो भरे (02 खाली HP कम्पनी व 02 खाली इण्डेन एवं 02 भरे इण्डेन), 11 घरेलू सिलेण्डर सभी इण्डेन के (07 भरे व 04 खाली), 02 डबल साईड रिफलर (बांसुरी) एवं 01 पोर्टबल वेडिंग मशीन की. जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार व्यक्ति से पूछताछ की गयी उसने अपना नाम टीटू चौहान पुत्र नमालूम निवासी नन्दलालपुर, आगरा बताया. टीटू चौहान से सिलेंडर के विषय में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही कागजात दिखाये. मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गयी, जिसका लाभ उठाकर टीटू चौहान मौके से फरार हो गया. जब्त किए गए सिलेंडरों को थापर गैस सर्विस के प्रतिनिधि सुशील अग्निहोत्री को सौंप दिए गए हैं.
जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार गैस सिलेंडरों का अवैध भण्डारण और रिफलिंग करना द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण का विनियमन) आदेश 2000 के प्राविधानों का उल्लंघन है जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (यथा संशोधित) की धारा 3/7 क अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है. जांच टीम में रानू रस्तोगी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लोहामंडी, अजय कुमार सिंह पूर्ति निरीक्षक, सुमन सारस्वत पूर्ति निरीक्षक, सुनील कुमार सिंह पूर्ति निरीक्षक व राजीव तिवारी पूर्ति लिपिक पेट्रोलिय अनुभाग शामिल है रहे.
सोमवार को दयालबाग में पकड़े गए थे सिलेंडर
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद सिंह के निर्देशन में टीम ने सोमवार को बसेरा एन्क्लेव दयालबाग स्थित शिवम जनरल स्टोर पर छापा मारा था. टीम ने पांच घरेलू और दो कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त किए थे और इसके साथ ही रिफिलिंग का सामान भी जब्त किया था.