मथुरालीक्स…आगरा एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते बाबू को पकड़ा. मथुरा सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग बोर्ड का बाबू है आरोपी..मच गया हड़कंप
आगरा एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार दोपहर को मथुरा के सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग बोर्ड के बाबू शशिकांत वर्मा को रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया है. टीम की इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया. कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई. एंटी करप्शन टीम आरोपी बाबू को अपने साथ ले गई है. पिछले 10 दिन में स्वास्थ्य विभाग के अंदर यह दूसरी कार्रवाई है.मथुरा के सीएमओ कारर्यालय में शशिकांत वर्मा दिव्यांग बोर्ड में लिपिक के पद पर हैं. शशिकांत यहां पिछले दो साल से दिव्यांग बोर्ड में तैनात थे. वह पिछले 10 सालों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे थे. मंगलवार दोपहर को एंटी करप्शन टीम की दो गाड़ियां सीएमओ कार्याल्य के कक्ष संख्या पांच पर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया. टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और पूछताछ के बाद उन्हें अपने साथ ले गई.