आगरालीक्स…Agra News: आगरा सहित प्रदेश भर में गैस बुकिंग में एक और बदलाव, डबल सिलिंडर होने पर 35 दिन बाद बुकिंग होगी। हास्पिटल, होटल और रेस्टोरेंट को मिलेंगे कुल खपत के 10 से 20 प्रतिशत कमर्शियल सिलिंडर।
घरेलू गैस सिलिंडर बुकिंग में एक और बदलाव किया गया है, जिन उपभोक्ताओं के एक कनेक्शन पर डबल सिलिंडर हैं वे अब 25 दिन बाद गैस की बुकिंग नहीं कर सकेंगे। उनकी बुकिंग अब 35 दिन बाद होगी। वहीं, उज्जला कनेक्शन धारकों के सिलिंडर की बुकिंग 45 दिन बाद की जा सकेगी।
5 किलो के घरेलू सिलिंडर की बुकिंग 9 से 16 दिन में ( Agra News: Domestic double LPG Cylinder customers booking after 35 day's in Agra)
इसके साथ ही 5 किलो के घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग अब शहरी क्षेत्र में नौ दिन में होगी और ग्रामीण क्षेत्र में 16 दिन बाद होगी। 10 किलो के कंपोजिट सिलिंडर के लिए शहरी क्षेत्र में 18 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 32 दिन बाद बुकिंग होगी।
कमर्शियल सिलिंडर की इस तरह होगी सप्लाई
पेट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्देश दिए गए है कि व्यवसायिक उपभोक्ताओं को 02 श्रेणीयों में वर्गीकृत किया गया है, अति आवश्यक सेवाएँ जिसमें चिकित्सालय, शैक्षिक संस्थान, रेलवे इत्यादि तथा आवश्यक सेवाएँ रेस्तरां, होटल, ढाबा, गेस्ट हाऊस इत्यादि। अति आवश्यक सेवाओं के व्यवसायिक उपभोक्ताओं को उनकी तीन माह के औसत उपभोग के 20 प्रतिशत तथा आवश्यक सेवाओं के व्यवसायिक उपभोक्ताओं को उनकी तीन माह के औसत उपभोग के 10 प्रतिशत के बराबर व्यवसायिक सिलेण्डरों की आपूर्ति की जाए, उदाहरणस्यरूप यदि कोई व्यवसायिक उपभोक्ता तीन माह में 30 व्यवसायिक सिलेण्डरों का उपभोग करता है, तो उसका प्रतिमाह औसत उपभोग 10 व्यवसायिक सिलेण्डर जिसका 20 प्रतिशत अर्थात 02 सिलेण्डर प्रतिमाह आपूर्ति की जाएगी। जिलाधिकारी महोदय, आगरा द्वारा बैठक में निर्देश दिया गया कि पेट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के आलोक में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सम्पादित की जाए तथा जमाखोरी व डायवर्जन पर विशेष निगरानी रखते हुए, अंकुश लगाया जाए, दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।