आगरालीक्स दर्दनाक, वीडियो आगरा में जूता कारोबारी की आठ साल की बेटी की हत्या, 30 घंटे बाद किराएदार के घर में आटे के ड्रम में मिला शव। आक्रोश।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी का तीन मंजिला घर, घर में ही जूता कारखाना है। इसके सामने कारोबारी का दूसरा घर है, इसमें सामान रखा रहता है और पहली मंजिल पर बने कमरे में एक किराएदार रह रहा था। कारोबारी के दो बेटी हैं, बड़ी बेटी आठ साल की है और कक्षा एक में पढ़ती है जबकि छोटी बेटी पांच साल की है। मंगलवार दोपहर 2.30 बजे बड़ी बेटी घर से बच्चों के साथ चली गई इसके बाद वह वापस नहीं लौटी, परिजनों को लगा कि बेटी बच्चों के साथ खेल रही है, वह शाम को टयूशन पढ़ने भी जाती थी, काफी देर तक बेटी के न लौटने पर परिजनों को लगा कि वह टयूशन पढ़ने गई है। शाम 4.30 बजे तक बेटी नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, टीचर के घर पहुंचे तो वहां भी वह नहीं आई थी, पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की कई टीमें बनाई गई, सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर पूछताछ शुरू की गई। ( Agra News: Businessman 8 year daughter dead body found in drum from tenant room, Video)
घर की चेकिंग होते ही गायब हो गया किराएदार, तलाशी में ड्रम में मिला शव
सीसीटीवी में कारोबारी की बेटी दोपहर 2.30 बजे घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दी इसके बाद दोबारा घर की तरफ चली गई, पुलिस ने आस पास के घरों में चेकिंग शुरू की। इसके कुछ देर बाद ही कारोबारी के घर में रहने वाला किराएदार गायब हो गया, पुलिस को उस पर शक हुआ उसके कमरे का ताला लगा हुआ था। कमरे का ताला खोलकर तलाशी ली गई तो आटे के छोटे ड्रम में कारोबारी की बेटी का शव मिल गया, शव पर आटा डाल दिया था जिससे पता न चल सके। शव मिलने पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया, फतेहाबाद रोड पर भी जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।
कोरोना काल में बिक गया था किराएदार का मकान
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कारोबारी के मकान में रहने वाले किराएदार का कोरोना काल में मकान बिक गया था इसके बाद से वह कारोबारी के मकान में एक कमरे में किराए पर रहने लगा था। उसका भाई भी पास में ही रहता है वहां उसकी मां भी रहती है। किराएदारों की गलत आदतों के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी, उसकी मां उसके घर आया जाया करती थी पुलिस जांच में जुटी हुई है। डीसीपी सिटी आगरा सैयद अली अब्बास के अनुसार, टीमें आरोपित किराएदार की तलाश में जुटी हुई हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।