Wednesday , 2 September 2026
Home आगरा Agra News: Shobhayatra of Daksh Kanya Maa Bhagwati carried out in Agra with devotion and reverence…#agranews
आगरा

Agra News: Shobhayatra of Daksh Kanya Maa Bhagwati carried out in Agra with devotion and reverence…#agranews

212

आगरालीक्स…आगरा में भक्ति और श्रद्धा के साथ निकली दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा. 75 से अधिक झांकियां, बैंड बाजों ओर ढोल नगाड़ों की रही धूम

मातारानी की भक्ति में डूबे श्रद्धालु और हर तरफ बिखरे श्रद्धा के भाव। मां भगवती के गूंजते जयकारों संग देवी देवतों की 75 से अधिक आकर्षक झांकियां मानों देव लोक में होने का एहसास करा रहीं थी। ढोल नगाड़े और बैंडबाजों पर झूमते नाचते श्रद्धालुओं संग उत्साह व उमंग के साथ ऐसा भक्तिमय अलौकिक नजारा कि राहगीर भी शीश झुकाने का ठहर गए। कुछ ऐसा ही दृश्य था प्रजापति देवी मंदिर नालबंद चौराहा से प्रारम्भ हुई दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा का। दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा समिति संग शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आज आकर्षक झांकियां बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से आयोजित की गई।

समिति के अध्यक्ष अशोक गोला 'व महामंत्री नवीन प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत किया। शोभायात्रा में बाबा खाटू श्याम, शिव परिवार, श्रीराम परिवार, काली माँ का रौद्र रूप, राजा दक्ष प्रजापति, बालाजी महाराज, समुद्र लांघते हनुमान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जल ही जीवन है, पहले मतदान फिर जलपान, कैला माँ का दरबार, नौ कन्याओं की मुख्य झाँकी, प्रजापति समाज सेवा समिति, दक्ष युवा कल्याण समिति, प्रजापति चेतना मंच, पचगांई, बसई कला, नाऊ की सराय, रामकुंज गली, कलवारी आवास विकास बोदला, देवरी रोड, नगला पदी, मोती कटरा, संजय नगर, रामस्वरूप कॉलोनी, मधु नगर, शारदा विहार, पंचकुईया, ट्रान्स यमुना, सीता नगर यमुना पार आदि क्षेत्रों की झाँकियाँ भी आकर्षण का केन्द्र रहीं।

पगड़ी पहनाकर किया अतिथियों का स्वागत
शोभायात्रा में, डा० पार्थ बघेल, राजवीर प्रजापति अलीगढ़, हेमन्द प्रजापति पाषर्द, राजेश प्रजापति मण्डल अध्यक्ष पूर्व पार्षद, डॉ मंगलसेन गोला फरीदाबाद, शरद प्रजापति, अशोक गोला पूर्व पार्षद हाथरस, प्रेमदास मंचुरिया, महेश गोला, महेशपाल माझा, डॉ. सुरेश चन्द दक्ष फिरोजाबाद, पप्पू गोला अध्यक्ष प्रजापति महासभा आगरा अलीगढ़ मण्डल, जितेन्द्र प्रजापति, श्रीदास प्रजापति, गिर्राज गोल, दीपक गोला, विजेन्द्र प्रजापति मथुरा, होशियार सिंह, रामेश्वर प्रसाद महाबनिया, फौरन सिंह, श्री मंजू प्रजापति पार्षद, श्री मुन्नालाल प्रजापति पार्षद, श्रीमती विमलेश प्रजापति पार्षद, भगवानदास प्रजापति, संजीव प्रजापति, भगवानदास प्रजापति संरक्षक मुरैना, राम अवतार प्रजापति अध्यक्ष मुरैना, मुन्नालाल प्रजापति अध्यक्ष बाड़ी धौलपुर, डा० भगवान दास दक्ष, महेश पाल माझा फिरोजाबाद, रामचरन लाल प्रजापति धौलपुर, प्रभूदयाल प्रजापति, सियाराम प्रजापति, विजय नारायन प्रजापति आदि सहित सभी अतिथियों का पदाधिकारियों ने पगड़ी व माला पहनाते हुए स्वागत किया।

यहां से निकली शोभायात्रा
शोभायात्रा दक्ष प्रजापति चौक (पंचकुईयाँ), जीआईसी ग्राउण्ड, कोठी मीना बाजार, सिरकी मण्डी, लोहामण्डी चौराहा, तोता का ताल, मदिया कटरा, हरीपर्वत, मण्डी सईद खाँ, रघुनाथ टॉकीज, चित्रा टॉकीज, काली बाड़ी मन्दिर, नूरी दरवाजा, राजामण्डी चौराहा, आगरा कॉलेज, खिड़की काले खाँ, पटेल नगर, मोती कटरा, मीरा हुसैनी चौराहा, सदर भट्टी, धाकरान चौराहा होती हुई प्रजापति देवी मन्दिर पर रात्रि 12 बजे पहुँच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का मार्ग में शहर के प्रतिष्ठित संस्थाओं व बाजार कमेटियों सहित सभी भक्त जनों ने पुष्प वर्षा कर तोरण द्वार व भण्डारे मीठे जल का वितरण कर भव्य स्वागत किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

आगरा

Agra News: Students were briefed on strategies to succeed in placement drives during a walk-in interview at RBS College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू में छात्रों को बताई...

error: Content is protected !!