आगरालीक्स… आगरा में बच्चों को शिक्षित करने के लिए काम कर रहा यश वी कैन ग्रुप ने # बिल्ड द वॉल. कैंपेन शुरू किया है। इसमें वे सरकारी स्कूलों की बाउंड्री वॉल बनवा रहे हैं जिससे यहां पढने वाले बच्चों की पढाई में व्यवधान न हो।
ग्रुप द्वारा लायंस मिलेनियम के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय नंदपुरा सेवला के स्कूल में दीवार बनवाई जाएगी, यहां स्कूल के बगल में तालाब है, इसमें आए दिन कोई न कोई गिरता रहता है। स्कूल में शौचालय नहीं है वे टॉयलेट के लिए तालाश वाले हिस्से में जाते हैं, जिससे कभी भी बडा हादसा हो सकता है। संस्था की वाइस प्रेसिडेंट नेहा यादव ने बताया कि दो कमरो के इस स्कूल के लिए यस.वी.कैन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अवगत करा चुका है लेकिन कोई काम नहीं हुआ है। लायंस मिलेनियम के हैड विजय सामा और गौरव अग्रवाल को स्कूल के बारे में पता चला तो वह आगे आए और लायंस क्लब मिलेनियम के सदस्यों से बात की14 नवंम्बर को स्कूल की दीवार की नींव रखी गई और बच्चों को ब्लैक बोर्ड,दरी और खाद्य साम्रगी बांटी गई। इसमें मयूर अग्रवाल, सोनल गुप्ता, लता कोडवानी, विजित गुप्ता, निशा भोला, सत्यवीर यादव, चिराग खुराना, अश्विन झावरे, प्रीती वर्मा मदान, चन्द्रवीर सिंह भी सहयोग कर रहे हैं