आगरालीक्स…Agra News: आगरा में मैरिज होम के पास युवक का अधजला शव मिला है, पुलिस जांच में जुटी हुई है। ( Agra News: Man burnt dead body found in Agra )
आगरा ग्वालियर हाईवे पर सैंया में बुधवार रात नौ बजे संकल्प मेरिज होम के पीछे खेत में अधजला शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया, शव अधजला हुआ था।
हत्या के बाद शव जलाने की आशंका
खेत में अधजला शव पड़ा हुआ था इससे आशंका है कि युवक की हत्या करने के बाद शव जलाने की कोशिश की गई लेकिन शव पूरी तरह से नहीं जल सका है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।