आगरालीक्स…Agra News: आगरा में भतीजों ने चाचा की हत्या कर दी, भतीजे अपने पिता को पीटते थे और चाचा इसका विरोध करते थे। कोर्ट ने तीनों भतीजों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ( Agra News: Life sentence to three nephew in his uncle murder case in Agra )
आगरा के डौकी के गांव सौरा में 55 साल के मुकेश अपने परिवार के साथ रहते थे, मुकेश के भतीजे गिरीश, मनीष और अमित अपने पिता घूरेलाल को पीटने थे, मुकेश इसका विरोध करते थे। चार अक्टूबर 202 को मुकेश खेत पर शोच के लिए गए थे, गिरीश, मनीष और अमित ने उन्हें पकड़ लिया।
उस्तरे से गला काटकर कर दी थी हत्या
गिरीश, मुकेश और अमित ने अपने चाचा मुकेश की उस्तरे से गला काट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकेश के बेटे विनीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, पुलिस ने मामले में चार्जशीट लगा दी। एडीजे 8 संजय के लाल की अदालत ने गिरीश, मनीष और अमित को आजीवन कारवास की सजा और एक एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।