आगरालीक्स..Agra News: आगरा में वर्ल्ड हेल्थ डे के उपलक्ष्य में पांच अप्रैल को यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वॉकथॉन से प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर का संदेश देंगे, अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर कोई दौड़ेगा। (Agra News: Yatharth Super speciality Hospital Agra health Walkathon on 5th April 2026)
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सिंकदरा में गुरुवार को वर्ल्ड हेल्थ डे के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रही वॉकाथॉन की टी शर्ट्स का अनावरण किया गया। रोबोटिक व जनरल सर्जरी के डायरेक्टर डा. श्वेतांक प्रकाश ने कहा कि स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाकर बीमारियों से बच सकते हैं लेकिन अब बच्चे पिज्जा खा रहे हैं घंटो बैठकर मोबाइल देख रहे हैं इससे जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं इसकी रोकथाम के लिए जरूरी है कि स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाएं। यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के ग्रुप सीईओ अमित सिंह, ने कहा, “यथार्थ हॉस्पिटल में हम दृढ़ता से मानते हैं कि अवेयरनेस ही प्रिवेंशन की पहली सीढ़ी है। इस तरह के सत्र और आगरा हेल्थ वॉकाथॉन जैसी पहल के जरिए हम लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने और समय रहते हस्तक्षेप के महत्व को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
वॉकाथॉन टी-शर्ट्स का अनावरण केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि एक हेल्दी सोसाइटी की दिशा में एक मूवमेंट का प्रतीक है। वर्ल्ड हेल्थ डे के करीब आते हुए, हम सभी को इस सामूहिक प्रयास का हिस्सा बनने और हेल्थ को प्राथमिकता देने की संस्कृति विकसित करने के लिए आमंत्रित करते हैं। यथार्थ आगरा के फैसिलिटि डायरेक्टर डा. मनीष गुरूदत्ता के अनुसार पांच अप्रैल को होने जा रही वॉकाथान में मुख्य अतिथि दीपक कुमार, पुलिस कमिश्नर, आगरा द्वारा फ्लैग-ऑफ किया जाएगा। उनके साथ सीएमओ डॉ. अरूण कुमार श्रीवास्तव और यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कपिल त्यागी गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे। सभी आयु वर्ग के लोगों को एक साथ लाकर फिटनेस को बढ़ावा देना और एक्टिव लाइफस्टाइल के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। प्रतिभागियों के लिए वार्म-अप ज़ुम्बा सेशन भी आयोजित किया जाएगा, जो इस पहल में ऊर्जा और उत्साह का तत्व जोड़ेगा, साथ ही सभी रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को कॉम्प्लिमेंट्री टी-शर्ट्स और कैप भी प्रदान की जाएंगी।