आगरालीक्स …Agra News: आगरा में छात्राओं के साथ 12 वीं के छात्र और उसके दोस्त के अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस का सात युवकों पर संदेह है। जेल गए 12 वीं के छात्र का कहना है कि उसने मोबाइल बेच दिया था, मोबाइल में वीडियो थे जिन्हें किसी ने वायरल कर दिया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है, सुबूत जुटाए जा रहे हैं। इस मामले में 12 वीं के छात्र और उसके दोस्त को बाल सुधार ग्रह भेजा जा चुका है। ( Agra Compromised Video Viral Case: 7 Youth suspect for viral video)
आगरा में दो छात्राओं के साथ 12 वीं के छात्र और उसके दोस्त के 48 अश्लील वीडियो वायरल हुए थे, वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वीडियो में दिखाई दे रहे 12 वीं के छात्र और उसके दोस्त को पकड़ लिया, नाबालिग होने के कारण दोनों को बाल सुधार ग्रह भेज दिया है। पूछताछ में 12 वीं के छात्र ने पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल बेच दिया था, मोबाइल में वीडियो थे जिन्हें किसी ने वायरल कर दिया। मगर, वीडियो किसे बेचा गया, मोबाइल में और क्या था इसका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका है।
सात युवक संदेह के घेरे में, होटल की भी होगी जांच
इस मामले की हर पहलू की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का सात युवकों पर संदेह है। वीडियो जिस होटल में बनाए गए हैं वह भी खंदौली क्षेत्र का होने की आशंका है, पुलिस उस होटल के कमरे की भी जांच करेगी जिसके वीडियो वायरल हुए हैं। साथ ही होटल के रजिस्टर की भी जांच की जाएगी। इस पूरे प्रकरण में शामिल अन्य लोग और जिनके द्वारा वीडियो वायरल किए गए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।