आगरालीक्स…आगरा पब्लिक स्कूल में बच्चों को गुड टच और बैड टच को लेकर किया जागरूक. बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति द्विवेदी ने दी जानकारी
आगरा पब्लिक स्कूल अरतौनी में सोमवार को जूनियर बच्चों को गुड टच और बैड टच को लेकर वर्कशॉप आयोजित की गई. इसमें डॉ. स्वाति द्विवेदी (बाल रोग विशेषज्ञ एवं नवजात शिशु विशेषज्ञ), महिला एवं बाल सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष, आईएमए आगरा, कोषाध्यक्ष आईएपी (इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स) आगरा द्वारा बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डीएस वर्मा, बबीता ओझा, एकता शर्मा और संदीप सिंह का भी विशेष सहयोग रहा.