आगरालीक्स…आगरा कलक्ट्रेट में युवक ने पूरे कपड़े उतारकर किया हंगामा. जानिए क्या है मामला
आगरा कलक्ट्रेट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने यहां पहुंचकर अपने पूरे कपड़े उतार दिए और निर्वस्त्र हो गया. युवक कार्यालय के बाहर खड़ा हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को समझाया और उसे कपड़े पहनाए. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.युवक का आरोप है कि पुलिस उसके मामले की सुनवाई नहीं कर रही है. शाहगंज का रहने वाला यह युवक सोमवार को डीसीपी कार्यालय पहुंच गया. उसका आरोप था कि पुलिस ने उसके मामले में गलत रिपोर्ट दर्ज की है. युवक ने बताया कि रिपोर्ट किसी किरन केनाम से दर्ज है जबकि वह खुद लड़का है. इसके बाद उसने अपने कपड़े उतार दिए और निर्वस्त्र हो गया. कुछ लोगों ने समझाया लेकिन वह हंगामा करता रहा. लोगों का कहना है कि युवक पहले भी ऐसे कदम उठा चुका है और उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है. पुलिस ने उसे शांत किया और उसके बयान दर्ज कर रही है.