आगरालीक्स…Agra News: आगरा की एक कॉलोनी में आईपीएल की एक एक गेंद पर सट्टा लग रहा था, पुलिस का छापा, चार अरेस्ट।
आगरा के मलपुरा क्षेत्र स्थित क्रष्णा वेली कॉलोनी में पुलिस को आईपीएल के मैच में सट्टा लगाने की जानकारी मिली, पुलिस टीम ने क्रष्णा वेली स्थित एक मकान में छापा मारा, पुलिस को देखते ही खलबली मच गई। पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट कर लिया। इनके पास से सात मोबाइल फोन, एक कैलकुलेटर, एक पेन, सट्टे से संबंधित दस्तावेज के साथ ही 17200 रुपये जब्त किए हैं। ( Agra News: Four arrested in IPl Betting in Agra )
मोबाइल में मिले स्क्रीन शॉट
पुलिस को जांच में मोबाइल में स्क्रीन शॉट भी मिले हैं। ये लोग आनलाइन सट्टा लगा रहे थे, आईपीएल की एक एक गेंद पर सट्टा लगाया जाता था। सट्टा खेलने वालों की अलग से आईडी बनाई गई थी और लिमिट तय कर दी गई जिससे वे उससे ज्यादा सट्टा ना लगा सकें। सट्टे में हार जाने पर एजेंट वसूली करते थे और जीतने पर एजेंट द्वारा ही पैसे दिए जाते थे। मलपुरा के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र वशिष्ठ का कहना है कि अन्नू, ओमवीर, देशराज और पंकज को पकड़ा गया है।