आगरालीक्स…जरूरी खबर, आगरा के इन क्षेत्रों में दो दिन नहीं आएगा नलों में पानी. आंशिक रूप से पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित
आगरा के सुभाष पार्क स्थित पानी की टंकी की सफाई का कार्य होने के कारण आसपास के इलाकों में दो दिन पानी की सप्लाई नहीं होगी. अधिशासी अभियंता, छत्ता जलकल विभाग, आगरा ने अवगत कराया है कि छत्ता जोन के अन्तर्गत सुभाष पार्क स्थित पानी की टंकी की सफाई का कार्य दिनांक 09 अप्रैल ,एवं 10 अप्रैल 2026 को कराया जाना है. जिसके कारण 9 अप्रैल गुरुवार सांयकाल तथा 10 अप्रैल शुक्रवार प्रातः एवं सांयकाल तक सुभाष पार्क, नाई की मण्डी, मन्टोला, तेरहा सदर, हल्का मदन, कटरा नील, गालिबपुरा, ढ़ाकरन चौराहा आदि क्षेत्रों में आशिक रूप से पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने यह भी अवगत कराया कि अतः आवश्यकतानुसार पेयजल का भण्डारण कर लें. उक्त अपरिहार्य परिस्थिति में जलकल विभाग द्वारा टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति किये जाने की व्यवस्था की गई है. नागरिकों से अनुरोध है कि टैंकरों से पेयजल प्राप्त करने के लिये जलकल विभाग के टोल-फ्री नम्बर 1800-2702722 एवं कन्ट्रोल रूम नं0-8192095401, श्री ललित कुमार, अवर अभियन्ता, छत्ता जोन (मो0-8192095951) से सम्पर्क करने का कष्ट करें। इस असुविधा के लिए खेद है.