Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Final Voter List released of Agra after SIR…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: Final Voter List released of Agra after SIR…#agranews

163

आगरालीक्स…आगरा में एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी. आगरा में अब कुल 2962418 वोटर. 6.37 लाख लोगों के नाम कटे…कहीं आपका नाम तो वोटर लिस्ट से नहीं कटा, जानें कैसे पता कर सकते हैं..

आगरा में एसआईआर प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन प्रशासन की ओर से आज शुक्रवार को कर दिया गया है. आगरा की इस अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में कुल 2962418 मतदाता है जिनमें पुरुषों की संख्या 1625170 है तो वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1337166 है. इनके अलावा थर्ड जेंडर के कुल 82 मतदाता इस सूची में शामिल हैं. आगरा में एसआईआर में 6.37 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. एसआईआर की प्रक्रिया से पहले आगरा में नौ विधानसभा सीटों पर 36 लाख मतदाता थे अब 29.62 लाख मतदाता रह गए हैं.

जानें किस विधानसभा में कितने वोटर
86-एत्मादपुर में कुल मतदाता 420574, जिसमें पुरुष - 230503, महिला -190062 तथा थर्ड जेंडर 09 मतदाता शामिल हैं.
87-आगरा कैन्टोनमेंट (अ०जा०), में कुल मतदाता 335784, जिसमें पुरुष -183520, महिला - 152247 तथा 17 थर्ड जेंडर
88-आगरा दक्षिण में कुल मतदाता 275069, पुरुष -149470, महिला - 125580 तथा 19 थर्ड जेंडर
89-आगरा उत्तर में 333439, पुरुष -179416, महिला - 154014 एवं 09 थर्ड जेंडर
90-आगरा ग्रामीण (अ०जा०), में 374334, पुरुष -206403, महिला - 167927 तथा 04 थर्ड जेंडर
91-फतेहपुर सीकरी, में कुल मतदाता 330745, में पुरुष - 181762, महिला -148981, व 02 थर्ड जेंडर मतदाता हैं
92-खेरागढ़, में कुल 305509, पुरुष - 168921, महिला -136581, एवं 07 थर्ड जेंडर
93-फतेहाबाद में कुल 295623 पुरुष - 163205, महिला - 132416, तथा 02 थर्ड जेंडर
94-बाह, में कुल मतदाता 291341, पुरुष - 161970, महिला - 129358 तथा 13 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

मतदान बूथों पर 10 दिन रहेगी सूची, 15 दिन में संशोधन
अपर जिलाधिकारी नगर/उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी 10 अप्रैल से एक सप्ताह तक अपने-अपने मतदेय स्थलों पर रहकर मतदाता सूची को जन सामान्य के निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराएंगे. जनपद के समस्त मतदाता अपने निकटतम मतदेय स्थल पर जाकर मतदाता सूची का अवलोकन कर अपना नाम, पता अथवा अन्य विवरणों की शुद्धता की पुष्टि कर लें. किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं. संबंधित मतदाता 15 दिन के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) के यहां अपील कर सकेंगे. डीएम के फैसले से भी संतुष्ट नहीं हुए तो यह फैसला आने के 30 दिन के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) के यहां अपील कर सकते हैं.

आनलाइन भी सूची उपलबध
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(SIR)-2026, की अंतिम मतदाता सूची voters.eci.gov.in तथा ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध है,उक्त के अतिरिक्त जन-सामान्य द्वारा अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद आगरा की NIC की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जिसका लिंक https://agra.nic.in/deo-portal/ है. यदि आपका नाम किसी कारणवश अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है तो फॉर्म 6 भर कर अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा सकते हैं. मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल फोन के द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है तथा आवेदन फॉर्म डाउनलोड भी किया जा सकता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!