मथुरालीक्स…वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में स्टीमर पलटा. 32 श्रद्धालु नदी में डूबे. 9 लोगों की मौत, बाकी लापता. रेस्क्यू के लिए पहुंची एसडीआरएफ
मथुरा के वृंदावन में दर्दनाक हादसा हुआ है. श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक स्टीमर यमुना नदी में पलट गया. स्टीमर में करीब 32 श्रद्धालु सवार थे. स्टीमर पलटने से हड़कंप मच गया और चीख पुकार मचने लगी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया. हादसे में अभी तक 9 लोगों की मौत की सूचना है. बाकी सभी यमुना में लापता हैं. रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ भी पहुंच गई है. वहीं प्रशासनिक अधिकारियों व भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी यहां पहुंच गई है.घटना वृंदावन के केसी घाट की बताई गई है. पंजाब से श्रद्धालुओं का एक दल यहां आया हुआ था. शुक्रवार को सभी ने स्टीमर से यमुना का सफर किया. स्टीमर में करीब 32 लोग सवार थे. पीपा पुल से टकराने के बाद स्टीमर पलट गया. इससे स्टीमर में बैठे लोगों में चीखपुकार मच गई. घाट पर भीड़ जुट गई. सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. तुरंत रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया. कई लोगों के नदी में लापता होने के बाद एसडीआरएफ को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है. अभी तक 9 लोगों की मौत की सूचना है. 10 लोग सुरक्षित निकाले गए हैं. कई लापता है.
इन लोगों की हुई मौत
चरणजीत निवासी लुधियाना
आशा रानी निवासी हिसार
मीनू निवासी लुधियाना
पिंकी निवासी लुधियाना
मधुर बहल निवासी लुधियाना
सपना निवासी लुधियाना
ईशान कटेरिया निवासी लुधियाना
कविता निवासी लुधियाना
रिकेश निवासी लुधियाना
अंजू