आगरालीक्स…आगरा में रेलवे फाटक संख्या 20 दो दिन के लिए रहेगा बंद. घूमकर जाना होगा लोगों को
आगरा मंडल के आगरा-बांदीकुई रेल खण्ड पर स्थित अछनेरा-चिकसाना के मध्य फाटक सं०-20 (किमी 27/ 12-13) पर अनुरक्षण का कार्य दिनांक 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक किया जाना है। यह कार्य समपार पर सड़क यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है। यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य 13 अप्रैल की सुबह 7 बजे से शुरू होगा जो कि 15 अप्रैल्दि की सुबह 8 बजे तक रहेगा। इस दौरान सड़क यातायात बंद रहेगा। गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक संख्या -19 एवं फाटक संख्या -21 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है।
जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करें।