मथुरालीक्स…प्रत्यक्षदर्शी ने बताया—वृंदावन में मोटर बोट पलटने से कैसे आंखों के सामने डूबते चले गए 27 श्रद्धालु. अब तक 10 की मौत. 5 श्रद्धालुओं की तलाश को चल रहा रेस्क्यू आपरेशन. सीएम ने जताया दुख
पंजाब के जगराओ, लुधियाना से श्रद्धालुओं का दल मथुरा वृंदावन दर्शन करने के लिए आया था. सुबह निधिवन घूमने के बाद श्रद्धालु श्रीबांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन के पास यमुना में भ्रमण के लिए दो मोटर बोट में सवार हुए. एक मोटर बोट में 25 से 27 श्रद्धालु थे जबकि इनके साथ के 8 लोग दूसरे स्टीमर में बैठे हुए थे. शुक्रवार दोपहर तीन बजे बांकेबिहारी मंदिर से करीब ढाई किलोमीटर दूर केसी घाट के पास स्टीमर अनियंत्रित होने लगा.पीपा पुल से टकराने के बाद पलटा मोटर बोट
श्रद्धालु मनोहरलाल ने बताया तेज हवा चलने से मोटर बोट अनियंत्रित हुआ. पानी का दबाव अधिक होने से मोटर बोट को नियंत्रित नहीं किया जा सका और वह यमुना में बने पीपा पुल से टकराने के बाद पलट गया. मोटर बोट में सवार 25 से 27 श्रद्धालु यमुना में डूबने लगे. वहां मौजूद नाविकों ने लोगों को बचाने का प्रयास किया.
हादसे की जानकारी होने पर पुलिस फोर्स के साथ ही गोताखोर रेस्क्यू आपरेशन में लग गए. एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया. डीआईजी आगरा रेंज शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि 10 लोगों की डेडबॉडी निकाली जा चुकी है. 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मोटर बोट में कुल कितने लोग थे, यह स्पष्ट नहीं है. श्रद्धालुओं द्वारा 25 से 27 लोग बताए गए हैं. 3 से 5 लोग नदी में लापता हैं. इनकी तलाश के लिए रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है.
इन लोगों की हुई मौत
चरणजीत निवासी लुधियाना
आशा रानी निवासी हिसार
मीनू निवासी लुधियाना
पिंकी निवासी लुधियाना
मधुर बहल निवासी लुधियाना
सपना निवासी लुधियाना
ईशान कटेरिया निवासी लुधियाना
कविता निवासी लुधियाना
रिकेश निवासी लुधियाना
अंजू