मथुरालीक्स…वृंदावन हादसे से पहले का वीडियो, यमुना में डूबने से पहले मोटर बोट में राधे—राधे जप रहे थे सभी श्रद्धालु…ये लापरवाही आई सामने
वृंदावन में पंजाब के श्रद्धालुओं का यमुना में डूबने से पहले का वीडियो सामने आया है. सभी श्रद्धालु उत्साह और उमंग के साथ मोटर बोट में राधे—राधे जप रहे थे. आस्था की लहरों के साथ सभी लोग भजन कीर्तन के साथ तालियां बजा रहे थे. इस वीडियो में एक लापरवाही सबसे बड़ी सामने आई है, वो यह है कि किसी भी श्रद्धालु ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई है. यानी मोटर बोट संचालक की यह लापरवाही है. अभी तक 10 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. 12 को बाहर निकाल लिया गया है. 5 श्रद्धालुओं का अभी पता नहीं चला है. इनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ भी रेस्क्यू में जुट गई है.पंजाब के जगराओ, लुधियाना से श्रद्धालुओं का दल मथुरा वृंदावन दर्शन करने के लिए आया था. सुबह निधिवन घूमने के बाद श्रद्धालु श्रीबांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन के पास यमुना में भ्रमण के लिए दो मोटर बोट में सवार हुए. एक मोटर बोट में 25 से 27 श्रद्धालु थे जबकि इनके साथ के 8 लोग दूसरे स्टीमर में बैठे हुए थे. शुक्रवार दोपहर तीन बजे बांकेबिहारी मंदिर से करीब ढाई किलोमीटर दूर केसी घाट के पास स्टीमर अनियंत्रित होने लगा.
पीपा पुल से टकराने के बाद पलटा मोटर बोटश्रद्धालु मनोहरलाल ने बताया तेज हवा चलने से मोटर बोट अनियंत्रित हुआ. पानी का दबाव अधिक होने से मोटर बोट को नियंत्रित नहीं किया जा सका और वह यमुना में बने पीपा पुल से टकराने के बाद पलट गया. मोटर बोट में सवार 25 से 27 श्रद्धालु यमुना में डूबने लगे. वहां मौजूद नाविकों ने लोगों को बचाने का प्रयास किया.
10 श्रद्धालुओं के शव निकाले गए, 5 की तलाश
हादसे की जानकारी होने पर पुलिस फोर्स के साथ ही गोताखोर रेस्क्यू आपरेशन में लग गए. एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया. डीआईजी आगरा रेंज शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि 10 लोगों की डेडबॉडी निकाली जा चुकी है. 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मोटर बोट में कुल कितने लोग थे, यह स्पष्ट नहीं है. श्रद्धालुओं द्वारा 25 से 27 लोग बताए गए हैं. 3 से 5 लोग नदी में लापता हैं. इनकी तलाश के लिए रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है.
चरणजीत निवासी लुधियाना
आशा रानी निवासी हिसार
मीनू निवासी लुधियाना
पिंकी निवासी लुधियाना
मधुर बहल निवासी लुधियाना
सपना निवासी लुधियाना
ईशान कटेरिया निवासी लुधियाना
कविता निवासी लुधियाना
रिकेश निवासी लुधियाना
अंजू
ये हैं लापता
माणिक टंडन निवासी जलालाबाद पंजाब
पंकज निवासी अबोरा पंजाब
रिषभ शर्मा निवासी जगराव लुधियाना
यश निवासी लुधियाना
एक युवती