आगरालीक्स…आगरा में गन्ने के जूस की मशीन में फंसे युवती के बाल. गंभीर रूप से हुई घायल..
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर में देवी मेला चल रहा है. आसपास के गांवों के लोग मेले में काफी संख्या में पहुंच रहे हैं. इसी मेले में गांव नागर निबोहरा की रहने वाली 20 साल की सुमन पुत्री किताब सिंह भी आई हुई थी. वह एक गन्ने के जूस की दुकान पर खड़ी थी. तभी अचानक वह असंतुलित हो गई और उसे लंबे बाल मशीन में जाकर फंस गए.मशीन की चपेट में आने से युवती बुरी तरह से घायल हो गई. चीख पुकार केक बीच किसी तरह मौजूद लोगों ने मशीन बंद कराई और बड़ी मुश्किल से युवती को मशीन की चपेट से बाहर निकाला. घटना के बाद जूस विक्रेता मौके से भाग गया. युवती को गंभीर हालत में आगरा के एक निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है.