आगरालीक्स…आगरा में एक्सीडेंट का वीडियो देखकर रूह कांप जाएगी. तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारी..मौके पर ही हुई मौत
आगरा में एक्सीडेंट का एक ऐसा भयावह वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई है. थाना सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिमपुरी चौकी के पास शुक्रवार देर रात करीब सवा बजे एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को इतनी तेज टक्कर मारी कि वह 20 फीट तक घिसटता हुआ सड़क किनारे खड़ी कार के नीचे जा घुसा. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार सवार टक्कर मारकर भाग निकला.जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक की पहचान कुलदीप शर्मा के रूप में हुई है, जो कि एक प्राइवेट जॉब करता है. कुलदीप के दो बच्चे 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा भी बताया गया है.