आगरालीक्स..Agra News: आगरा में 55 स्कूलों को नोटिस के बाद भी कॉपी किताब और यूनिफॉर्म की बिक्री में मनमानी पर डीआईओएस, एसीएम सहित टीम ने जांच की, डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट, बुधवार को शुल्क नियामक समिति की बैठक। ( Agra Live News: Inspection of book stall in Sanjay Place Agra )
आगरा के मिशनरी और कांन्वेंट स्कूलों की किताब कॉपी और यूनिफार्म खरीदने के लिए चिन्हित की गई दुकानों पर ही भेजा जा रहा है। इन दुकानों पर निजी पब्लिर्सस की महंगी किताबों की बिक्री की जा रही है साथ ही अभिभावक पूरे सेट की जगह दो से तीन किताब मांग रहे हैं तो उन्हें किताबें नहीं दी जा रही हैं। इस तरह की कई शिकायतें मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर एसीएम निवेदिता शर्मा, डीआईओएस चंद्र शेखर ने संजय प्लेस स्थित माहेश्वरी बुक स्टॉल की जांच की। जांच के दौरान मौजूद अभिभावकों ने किताब कॉपी का पूरा सेट लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। यह रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
बुधवार को बुलाई गई है बैठक
जांच की रिपोर्ट सोमवार को डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी को सौंपी जाएगी। वहीं, बुधवार को शुल्क नियामक समिति की बैठक बुलाई गई है। इसमें स्कूल संचालक और पुस्तक बिक्रेता शामिल होंगे, एकल पुस्तक बिक्रेता से अनुबंध करने पर स्कूल संचालकों से पूछा जाएगा। इसके बाद जिन 55 स्कूलों को नोटिस दिया गया है उस पर निर्णय लिया जाएगा।