मथुरालीक्स… वीडियो, वृंदावन मोटर बोट हादसे में भजन गायक लवी बहल की मां, चाचा चाची, बुआ फूफा सहित 10 की मौत के मामले में नाविक पप्पू निषाद अरेस्ट, 5 लापता श्रद्धालुओं की तलाश के लिए चल रहा सर्च आपरेशन, हादसे के बाद का वीडियो भी आया सामने।
पंजाब के लुधियाना, हिसार, जगरांव से दो बसों से 130 श्रद्धालु वृंदावन आए थे। गुरुवार को निधि वन में दर्शन करने के बाद श्रद्धालु मोटर बोट से यमुना की सैर के लिए निकले। श्री बांके बिहारी मंदिर से करीब 2.50 किलोमीटर दूर केसी घाट पर बने पांटून पुल के पास मोटर बोट अनियंत्रित होने के बाद पीपे से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय नाविकों ने यमुना में डूब रहे लोगों को बचाने की कोशिश की, इसके बाद पुलिस के साथ ही टीमें पहुंच गईं और रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पति पत्नी सहित 10 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग अभी भी लापता हैं इनकी तलाश के लिए शनिवार सुबह से ही सर्च आपरेशन चल रहा है। ( Mathura Live News: Sailor arrested after 10 died as Motor boat capsizes in Yamuna, Vrindavan, Search operation continue, Video)
सेना भी सर्च आपरेशन में जुटी, 14 किलोमीटर की परिधि में तलाश
पांच लापता की तलाश में सेना भी जुटी हुई है। यमुना में जल का बहाव तेज था इसके चलते सर्च एरिया का दायरा बढ़ा दिया है। 14 किलोमीटर की परिधि में टीमें सर्च आपरेशन चला रही है। यमुना में गाद भी है ऐसे में शव गाद में भी फंसे हो सकते हैं।
मोटर बोट संचालक पप्पू निषाद को पुलिस ने किया अरेस्ट
शुक्रवार रात को पुलिस ने यमुना से जिस मोटर बोट से हादसा हुआ था उसे बाहर निकाल लिया है। इसके साथ ही मोटर बोट संचालक पप्पू निषाद को अरेस्ट कर लिया है, पप्पू निषाद ही मोटर बोट चल रहा था। श्रद्धालुओं के दो वीडियो भी सामने आए हैं पहला वीडियो मोटर बोट के पलटने से पहले का है और श्रद्धालु राधे राधे बोल रहे हैं दूसरा वीडियो हादसे के बाद नाविकों द्वारा डूबते हुए लोगों को बचाने का है।
इनकी हुई मौत
चरणजीत और उनकी पत्नी पिंकी
अंजू और उनके पति राकेश गुलाटी
आशा रानी पत्नी अर्जुन मिड्डा
कविता पत्नी विजय कुमार
मीनू बंसल
मधुर बहल
ईशान कटारिया
सपना
हेल्प लाइन नंबर 0565 2403200
9454417512
9012881919
9454417583