आगरालीक्स …Agra News.आगरा में इंजीनियरिंग छात्र के सुसाइड मामले में कोर्ट में पैन ड्राइव खुलने के बाद नया मोड़, चार साल बाद युवती सहित दो फंसे, डायरी में लिखा था यह सुसाइड नहीं काइंड आफ मर्डर है।
आगरा के आरबीएस इंजीनियिरिंग कॉलेज के नगला पदी शिव नगर कॉलोनी निवासी बीटेक छात्र धनंजय तिवारी ने आठ अप्रैल 2022 की रात को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुसाइड से पहले की चैट के साथ ही डायरी में सुसाइड नोट भी मिला था इसमें मौम का जिम्मेदार मंयक शर्मा, संचित गुप्ता और मयंक के भाई को ठहराया था। परिजनों ने इस मामले की छानबीन की तो होली की दौज वाले दिन वजीरपुरा रोड पर धनंजय तिवारी के साथ एक युवती के चलते मयंक शर्मा सहित अन्य ने मारपीट की थी, उससे 20 हजार रुपये और मोबाइल मांगा था। बेटे के सुसाइड के मामले में पिता अनूप तिवारी ने सुसाइड के लिए दुष्प्रेरित करने और चौथ वसूली के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। ( Agra Live News: Man & Woman summoned in Engineering student death case in Agra )
पांच मई को युवती और मयंक शर्मा तलब
पुलिस ने इस मामले में मारपीट की धारा के तहत ही चार्जशीट लगा दी, कोर्ट ने अग्रिम विवेचना के आदेश दिए। विधिक राय और विधि विज्ञान प्रयोगशाला में हुई सुसाइड नोट की जांच की आख्या मांगी। पैन ड्राइव को खुलवाकर देखा गया। इसमें आडियो रिकॉर्डिंग भी थी। कोर्ट ने प्रगति आख्या पर संज्ञान लेते हुए मंयक शर्मा और युवती को सुसाइड के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपित मानते हुए पांच मई को तलब किया है।