मथुरालीक्स…Mahtura वृंदावन मोटरबोट हादसे में एक और श्रद्धालु का शव मिला, 12 श्रद्धालुओं की मौत, चार की अभी भी तलाश, नाव मालिक और पांटून पुल के ठेकेदार को अरेस्ट कर भेजा जेल।
पंजाब से भजन गायब लवी गायन के परिजन सहित 130 श्रद्धालुओं का दल वृंदावन में दर्शन करने के लिए आया था, शुक्रवार को मोटरबोट में श्रद्धालु यमुना की सैर करने के लिए निकले थे, यमुना घाट से 50 मीटर अंदर पांटून पुल के पास नाविक पप्पू निषाद जो मोटर बोट का मालिक भी है उसने स्पीड तेज कर दी इससे मोटर बोट अनियंत्रित हो गई, पांटून पुल पर ठेकेदार नारायण शर्मा द्वारा काम कराया जा रहा था इसके चलते अनियत्रिंत मोटरबोट पांटून पुल के पीपा से टकराने के बाद पलट गई। स्थानीय नाविकों ने लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए। शुक्रवार को 10 श्रद्धालुओं के शव मिल गए थे। 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पांच लापता था।
दो दिन में दो शव मिले
शनिवार को रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया, इसमें एक श्रद्धालु का शव मिल गया। रविवार को सर्च का दायरा बढ़ाया गया, रविवार को एक और शव मिल गया है। अभी तक 12 शव मिल चुके हैं, अभी भी सर्च आपरेशन चल रहा है। अभी भी तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने नाविक पप्पू निषाद और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।