मुंबईलीक्स… अपनी आवाज के जादू से इन आंखों की मस्ती, दम मारो दम सहित सैकड़ों सुपरहिट गानें देनी वालीं दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन। मुंबई के ब्रीच कैंटी अस्पताल में तबीयत बिगड़ने पर आशा भोसले को शनिवार को भर्ती किया गया था, रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
आशा भोसले का जन्म आठ सितंबर 1933 को सांगली महाराष्ट्र में हुआ था उनके पिता दिनानाथ मंगेशकर गायक थे, पिता का स्वर्गवास होने के बाद आशा भोसले और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने सिगिंग शुरू की, उनका पहला गीत मराठी फिल्म माझा बाल में 1943 में आया और 1948 में हिंदी फिल्म चुनरिया में सावन आया गीत गाया। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था, चेस्ट में संक्रमण से सांस लेने में परेशानी हो रही था उनका रविवार को निधन हो गया।
बड़ी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी से 16 की आयु में की शादीआशा भोसले ने बड़ी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राय भोसले से लव मैरिज की थी, तब आशा भोसले 16 साल की थीं और गणपत राव भोसले 36 साल के थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हुईं। 11 साल बाद आशा भोसले पति गणपति राय से अलग हो गईं। इसके बाद आरडी बर्मन से उनकी नजदीकी बड़ी, आरडी बर्मन उनसे 6 साल छोटे थे, उन्होंने 1980 में दूसरी शादी आरडी बर्मन से की। 1994 में आरडी बर्मन का निधन हो गया, उनकी बड़ी बेटी और बेटे का भी निधन हो गया। उनके छोटे बेटे के साथ ही परिवार में अन्य लोग हैं।