आगरालीक्स.. आगरा के नगर निगम चुनाव में कुछ घंटे बाद 14 लाख मतदाता अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मेयर के लिए 13 और पार्षद के लिए 704 प्रत्याशी हैं। शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को दो ईवीएम में बटन दबाना है, इसमें से एक ईवीएम मेयर पद के प्रत्याशी के लिए होगी तो दूसरी ईवीएम पार्षद प्रत्याशी के लिए बूथ पर होगी।
आगरा में नगर निगम सहित निकायों के लिए बुधवार सुबह 7 30 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। नगर निगम के महापौर सहित नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 118 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। दयालबाग नगर पंचायत पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है।
14 लाख मतदाता
सुबह 7 30 बजे से आगरा नगर निगम के अलावा जिले की 5 नगर पालिका परिषद तथा 6 नगर पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 14,54,430 मतदाता शाम तक पांच तक वोट डाल सकेंगे।
1516 प्रत्याशी मैदान में
जिले के सभी निकायों के 310 वार्डों के लिए 1516 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। नगर निगम महापौर के लिए 13 और 100 वार्डों के लिए 704 पार्षद प्रत्याशी हैं। नगर निगम का चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के चुनाव मतपत्रों से होंगे।