आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर अर्धनग्न हालत में मिली महिला. आटो चालक पर रेप का आरोप. पुलिस कर रही जांच..थाने पहुंचे पति ने कही चौंकाने वाली बात
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव अगरपुर के पास एक महिला अर्धनग्न हालत में मिली. पास में मौजूद आटा मिल पर वह पहुंची. मिल के गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस महिला को थाने ले आई. यहां महिला ने बताया कि वह भगवान टाकीज से आटो में बैठी थी. आटो चालक ने उसके साथ रेप किया और उसे अगरपुर गांव के पास खेत में छोड़कर भाग गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आटो चालक की तलाश कर रही है. आसपास के सीसीटीवी को भी देखा जा रहा है.जानिए पूरा मामला
खंदौली थाना क्षेत्र में गांव अगरपुर है. यहां कालिंदी विहार में रहने वाले कमलेश शर्मा की आटा मिल है. मिल में देवेंद्र सिंह गार्ड हे. देवेंद्र ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे वह खेत पर जा रहे थे तभी मिल के गेट पर एक महिला पत्थर मार रही थी. वह अर्धनग्न हालत में थी. महिला ने उससे कपड़े मांगे. इस पर कार्ड ने अपने पास मौजूद कुछ कपड़े दे दिए और बाद में पुलिस को बुला लिया.
खंदौली पुलिसस उसे थाने लेकर आई. यहां महिला ने बताया कि वह भगवान टाकीज से एक आटो में बैठी थी. उसके साथ एक युवक और था. दोनों उसे अपने साथ ले गए. चालक ने रेप लिकया. महिला की चप्पल और कुछ कपड़े खेत में पड़े मिले हैं. पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा. पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी आटो चालक की तलाश शुरूकर दी है.
सूचना पर महिला का पति थाने पहुंचा. उसने बताया कि वह न्यू आगरा क्षेत्र का है. शादी को 8 साल हुए हैं और एक बेटा भी है. पत्नी एक साल से साथ नहीं रहती है. घर से कहीं भी निकल जाती हे. पहले भी तीन बार आरोप लगा चुकी है. शराब भी पीती है जिसके कारण घरवाले परेशान रहते हैं.होटल में बंधक बनाने के भी आरोप
पुलिस ने महिला से और पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मूलरूप से हरिद्वार की रहने वाली है. फेसबुक पर एक युवक से प्यार हुआ था. वह उसके बुलाने पर आगरा आ गई. कोर्ट मरिज की. पति उसे न्यू आगरा क्षेत्र के एक होटल ले गया यहां उसके साथ रेप किया. बाद में एक अधिवक्ता ने भी रेप किया. उसे 10 दिन तक होटल में बंधक बनाकर रखा गया. वह किसी तरह होटल से बाहर निकली. वह भगवान टाकीज के पास लोगों से रुपये मांगकर कुछ न कुछ खा लेती थी.