आगरालीक्स…आगरा के सिंधी बाजार में ठेल लगाने वाले युवक को कार चालक ने इतना पीटा कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी कार चालक को किया अरेस्ट
आगरा के सिंधी बाजार में ठेल लगाने वाले युवक को बुरी तरह से पीटने और बाद में घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने पर पुलिस ने आरोपी कार चालक को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार का नंबर ट्रैस किया और इसी के आधार पर आरोपी कार चालक को दबोचा. पुलिस इसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.जानिए क्या है मामला
साबुन कटरा में रहने वाला संजय नाम का एक युवक सिंधी बाजार में खाने—पीने की चीजों की ठेल लगाता था. 18 अप्रैल को सिंधी बाजार में ठेल साइड में करने को लेकर संजय का एक कार चालक के साथ विवाद हो गया. इस पर कार सवार ने संजय को बुरी तरह सी पीट डाला और वहां से निकल गया. परिजनों को संजय गंभीर आलत में सड़क पर पड़ा मिला. घायल संजय को एसएन में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद उसकी मौत हो गई. मृतक की मां ने आरोपी कार चालक के खिलाफ थाना एमएम गेट में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने संलिप्त अज्ञात कार चालक की पहचान व गिरफ्तारी के लिए घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी, प्राप्त फुटेज से उपरोक्त वैगानार कार के नंबर के बारे में जानकारी जुटायी गयी, जिसमें उपरोक्त कार लोहामंडी निवासी एक व्यक्ति के रजिस्टर्ड पते पर पायी गयी. पुलिस टीम जब उपरोक्त पते पर पहुंचकर वाहन स्वामी के बारे में जानकारी की गयी तब वाहन स्वामी द्वारा बताया गया कि उपरोक्त वैगानार कार उन्होनें लगभग आठ वर्ष पहले अपने पुरोहित निकुंज पुत्र बृजेश उदेनिया निवासी राजा खेडा जिला धौलपुर राजस्थान को दे दी थी. इस पर पुलिस ने आरोपी युवक निंकुज को अरेस्ट कर लिया.
निकुंज ने बताया कि 18 अप्रैल की रात में वह अपने दादा जी को लेकर एस एन हॉस्पिटल में अपने पिता व बहन के साथ आया हुआ था और दवा दिलाकर सिंधी मार्केट होते हुये घर जा रहा था. तभी रास्ते में सिंधी मार्केट में एक ठेल वाला जो कि उसकी गाड़ी के आगे ठेल लगा रखा था और ठेल हटाने की कहने पर वह नहीं माना जिस कारण उसने गुस्सा में आकर ठेल वाले के साथ मारपीट कर वह वहां से चला गया.