आगरालीक्स…आगरा में जिस युवक की शिकायत करने थाने पहुंची युवती, उसी युवक से कर ली शादी. जानें अजब गजब मामला…
आगरा में एक प्रेम में लड़ाई का एक अजब मामला सामने आया है. अपने प्रेमी से विवाद होने के बाद एक युवती थाने पहुंच गई और उसने प्रेमी के खिलाफ धोखा देने की लिखित शिकायत कर डाली लेकिन बाद में युवती ने परिजनों और पुलिस के प्रयासों से उसी युवक के साथ शादी कर ली. दोनों पक्षों की सहमति के बाद थाने के बाहद दोनों का विवाह संपन्न हुआ.मामला थाना मलपुरा का है. एक युवती थाने पहुंची और उसने पुलिस में लिखित शिकायत देते हुए कहा कि ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले युवक से उसके प्रेम संबंध थे. युवक उसे शादी का दिलासा देता था. इस दौरान वह गर्भवती हो गई. लेकिन युवक द्वारा शादी न करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझदारी से समझाया और बातचीत की. जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग राजी हो गए और दोनों का विवाह थाने के बाहर मंदिर में हो गया.