फिरोजाबादलीक्स…शर्मनाक, फिरोजाबाद में नाले के अंदर मिली नवजात बच्ची की लाश. कुत्तों ने खींचकर बाहर निकाला तो देखते ही लोगों के होश उड़ गए. जन्म लेते ही फेंकने की आशंका
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एटा रोड स्थित चौमुखी महादेव मंदिर के सामने शनिवार को एक नवजात बच्ची का शव नाले में मिला. दोपहर में जब कुछ कुत्तों ने उसे खींचकर बाहर निकाला तो यह देखते ही लोगों के होश उड़ गए. सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. लोगों में आशंका है कि जन्म लेते ही बच्ची को फेंका गया है.चौमुखी महादेव मंदिर के सामने नाले के आसपास कुछ कुत्ते मंडरा रहे थे. इसी दौरान एक कुत्ते ने नाले में से एक बच्ची का शव खींचा. लोग जब पास में पहुंचे तो वह एक नवजात बच्ची का शव था. पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं.