Monday , 27 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: XEN, AE, JE, and Supervisor Held Guilty in Road Construction Corruption Case…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: XEN, AE, JE, and Supervisor Held Guilty in Road Construction Corruption Case…#agranews

82

आगरालीक्स…आगरा में सड़क निर्माण के नाम पर हुआ भ्रष्टाचार. एक्सईएन, एई, जेई व सुपरवाइजर दोषी. कंपनियों पर भी लगा आर्थिक दंड. शासन में शिकायत के बाद हुई जांच…

हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी जाने वाले मार्ग में हुए भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने के बाद, शासन द्वारा उक्त प्रकरण की जांच कराने के निर्देश पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल द्वारा जांच कराई गई, जिसमें तत्कालीन अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, वर्क सुपरवाइजर व कार्यदायी फर्मों पर गाज गिरी है। दोनों फर्मों पर अर्थदंड लगाय गया है और नगर आयुक्त द्वारा प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की संस्तुति की गई।

समाचार पत्रों में प्रकाशित उक्त भ्रष्टाचार का संज्ञान लेते हुए महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने नगर आयुक्त को थर्ड पार्टी जांच कराने के लिए पत्र लिखा था, जांच में अधिकारियों द्वारा सहयोग न किए जाने पर महापौर ने पार्षदों की टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए थे, जिसमें पार्षदों द्वारा निर्माण कार्य में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की गई थी और थर्ड पार्टी जांच कराने की संस्तुति की गई थी। इसके बाद महापौर द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के विशेष सचिव द्वारा उक्त प्रकरण पर नगर निगम आगरा से संज्ञान लिया गया था।

इस क्रम में नगर आयुक्त द्वारा कार्य की माप, गुणवत्ता एवं अभिलेखों की सत्यता की जाँच प्रभारी मुख्य अभियन्ता, नगर निगम, आगरा एवं स्वतंत्र तृतीय पक्ष के रूप में मै० बी०एल०जी० कन्स्ट्रक्शन सर्विसेज प्रा० लि० से अभिलेखीय परीक्षण, तकनीकी परीक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण कराते हुए तथ्यात्मक जाँच कराई गई। जांच में पाया गया कि हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी की ओर जाने वाला मार्ग अत्यंत जर्जर अवस्था में था। नागरिक सुविधा एवं यातायात सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत दो पृथक कार्य (1) सड़क चौड़ीकरण एवं ब्लैक टॉपिंग रु0 53.92 लाख (लम्बाई-1300.00 मी०) तथा (2) साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स रु० 79.37 लाख (लम्बाई 1300.00 मी०) के आगणन तैयार कर समिति से विधिवत स्वीकृति प्राप्त की गई। तत्पश्चात नियमानुसार ई-टेंडरिंग द्वारा कार्य संपादित कराए गए। समिति के कार्यवृत्त में संयुक्त कार्य का उल्लेख केवल टंकण त्रुटिवश हुआ था, जिसका न तो निविदा प्रक्रिया से कोई संबंध है और न ही इससे कोई वित्तीय प्रभाव पड़ा। दोनों कार्य नियमानुसार ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से संपादित कराए गए। समिति के कार्यवृत्त में संयुक्त कार्य का उल्लेख केवल टंकण त्रुटिवश अंकित हुआ था, जिसका निविदा प्रक्रिया अथवा वित्तीय स्वीकृति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

स्वीकृत कार्यस्थल से एक किलोमीटर दूर बनाई 25 मीटर सड़क
पत्रावलियों के परीक्षण में पाया गया कि सड़क चौड़ीकरण एवं ब्लैक-टॉपिंग कार्य के अंतर्गत प्रश्नगत स्थल पर कार्य आंशिक रूप से अवशेष था, जिसे पूर्ण कराये जाने हेतु क्षेत्रीय पार्षद, स्थानीय व्यापारियों एवं जनमानस के अनुरोध के दृष्टिगत आगणन में वृद्धि का औचित्य दर्शाते हुए पुनरीक्षित आगणन की स्वीकृति प्राप्त की गयी। तथापि, स्थलीय निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि स्वीकृत कार्यस्थल के स्थान पर उससे लगभग 1.00 कि0मी0 दूरी पर 25.00 मी० सड़क निर्माण कार्य कराया गया है। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता / वर्कमैनशीप भी ठीक नहीं पाये जाने के दृष्टिगत मै० अक्षत कन्स्ट्रक्शन प्रो० श्री राम प्रकाश अग्रवाल एवं मै० एस०के० विरानी प्रो० श्री एस०के० विरानी को अंतिम चेतावनी/नोटिस निर्गत करते हुए अर्थदण्ड आरोपित किये जाने की कार्यवाही की गई है। अन्यथा की स्थिति में फर्मों को कालीसूची में इन्द्राज किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

नगर आयुक्त द्वारा शासन को लिखा गया है कि उक्त तथ्य स्पष्ट रूप से इंगित करते हैं कि सम्बन्धित वर्क-सुपरवाईजर, अवर अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता द्वारा कार्य में शिथिलता बरते जाने, भ्रामक एवं तथ्यविहीन विवरण प्रस्तुत कर स्वीकृति प्राप्त की गयी, फलस्वरूप कार्य को स्वीकृत स्थल से भिन्न स्थान पर संपादित कराया गया, जो कि गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता की श्रेणी में आता है। साथ ही, इस प्रकरण में अधिशासी अभियन्ता द्वारा समुचित पर्यवेक्षण न किया जाना भी दायित्वहीनता को प्रदर्शित करता है। अतः, उपर्युक्त तथ्यों के आधार पर सम्बन्धित तत्कालीन वर्क-सुपरवाईजर, अवर अभियन्ता, पवन कुमार, सहायक अभियन्ता, एस०एन० सिंह एवं रविन्द्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय कार्यवाही किये जाने की संस्तुति की जाती है।

पूरे प्रकरण के दौरान खूब हुई थी खींचतान
हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी रोड में हुए भ्रष्टाचार के प्रकरण को लेकर खूब खींचतान हुई थी। पूरे प्रकरण के दौरान महापौर व नगर आयुक्त खेमे विवाद खुलकर सामने आया था। प्रकरण उजागर होने के बाद नगर निगम द्वारा मौके पर लीपापोती का कार्य भी शुरू किया गया था, जिसे महापौर ने खुद पहुंचकर काम को रुकवा दिया था। इसके बाद महापौर के निजी सचिव हर्ष दिवाकर पर भी कथित तौर पर सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ अभद्रता करने के आरोप लगे थे। इस पर नगर निगम में काफी हंगामा हुआ था, कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया था। इसके बाद तत्कालीन मंडलायुक्त के हस्तक्षेप के बाद समझौता हुआ था। बाद में भी छिटपुट कोल्ड वार जारी रहा।

मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई जा रही है, यह कार्रवाई भी उसी के अनुरूप हुई है। मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद। मैं कहूंगी योगी जी के राज में भ्रष्टाचारी प्रदेश छोड़कर चले जाएं।
हेमलता दिवाकर कुशवाहा, महापौर, आगरा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: DM has sought a report regarding Roadways and private buses parked on the Agra highway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये डीएम के पास पहुंची जाम की समस्या. हाइवे पर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Three-member team constituted to investigate the death of a female doctor at the Mental Health Institute’s hostel…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में महिला जूनियर डॉक्टर की हॉस्टल में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman dies in accident in Agra; irate locals block the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर एक्सीडेंट. महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in Factory in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में फैक्ट्री में लगी आग, आसमान में धुआं ही...

error: Content is protected !!