आगरालीक्स…आगरा में महिला का आरोप—कार में चार लोगो ने किया उसके साथ गंदा काम. पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद जांच शुरू.
आगरा में महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि कार में उसे नशीला पदार्थ खिलाया गया और उसके बाद चार लोगों ने उसके साथ रेप किया. थाना पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की. अब पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद थाना निबोहरा पुलिस ने जांच शुरू की गई है. पुलिस आयुक्त को सौंपे प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे वो बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी उसे कार में डालकर कई जगह पर ले गए जहां चार लोगों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए. होश में आने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई. महिला का आरोप है कि परिजन शिकायत करने थाना निबोहरा पहुंचे तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर आपबीती बताई. प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस आयुक्त के आदेश पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि पीड़िता घटनाक्रम के स्थानों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है.