फिरोजाबाद…दुखद, पति—पत्नी की लड़ाई. पति चार साल के बेटे को लेकर यमुना में कूदा. पति की बची जान, बेटे की हो गई मौत…7 घंटे बाद मिली लाश
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में घरेलू कलह का शिकार एक चार साल का मासूम बच्चा हो गया. पत्नी से नोकझोंक के बाद पति अपने चार साल के बेटे को लेकर यमुना में कूद गया. पति को तो किसी तरह सही सलामत निकाल लिया गया लेकिन चार साल का मासूम नदी में डूब गया. सात घंटे तलाशी के बाद बच्ची की लाश यमुना में मिली.थाना बसई मोहम्मदपुर के शंकरपुर में 26 वर्षीय त्रिलोकी का अपनी पत्नी काजल के साथ बुधवार सुबह विवाद हो गया. दोनों में तीखी नोकझोंक हो गई. गुस्से में त्रिलोकी अपनी बाइक पर चार साल के बेटे आनंद को बैठाकर घर से निकल गया और शंकरपुर घाट पर जा पहुंचा. यहां उसने अपनी बाइ को किनारे खड़ी की और अपनी बहन आगरा की रहने वाली अवधेश को वीडियो कॉल की और विवाद की जानकारी दी. करीब सात बजे त्रिलोकी बच्चे को लेकर यमुना में कूद गया.
मछुआरों ने बचाई त्रिलोकी की जानघाट पर कुछ मछुआरे थे.उनहोंने जब एक युवक को बच्चे के साथ यमुना में कूदता देखा तो वो भी बचाने के लिए पानी में कूद पड़े. कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने त्रिलोकी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन मासूम आनंद तेज बहाव में बह गया. बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू चलाया लेकिन सात घंटे बाद मासूम बच्चे का शव एक किलोमीटर दूर मिला.
बेसुध हुई मां
इधर बेटे का शव देख मां काजल की हालत बिगड़ गई. वह बार बार बेहोश हो रही थी.पुलिस का कहना है कि मामला घरेलू कलह का आया है. त्रिलोकी से पूछताछ की जा रही है.