आगरालीक्स…Agra News : आगरा में रिटायर महिला शिक्षिका को नौ दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 32 लाख रुपये ट्रांसफर कराए।
आगरा के एमरल्ड रेजिडेंसी, दयालबाग निवासी 65 साल की लता शर्मा रिटायर्ड शिक्षिका हैं, 19 मार्च को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई, कॉल करने वाले ने खुद को ईडी का अधिकारी बताया। कहा कि उनका मोबाइल मनी लॉड्रिंग के लिए इस्तेमाल हुआ है, इससे वह डर गईं। वीडियो कॉल कर उन्हें अरेस्ट कर कोर्ट में पेश करने और लंबी जेल काटने की बत कहकर डराया गया। ( Agra Live News: 67 year old retire teacher duped of Rs 32 Lakh in 9 day digital arrest)
नौ दिन तक डिजिटल अरेस्ट
रिटायर्ड शिक्षिका को हर रोज चार से पांच घंटे तक घर के बाहर नहीं निकलने दिया, इस तरह नौ दिन तक रिटायर्ड शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट किया, वीडियो कॉल कर जानकारी लेते थे, धमकी दी कि नजर रखी जा रही है। किसी को फोन ना करने की हिदायत दी और उनके परिवार के साथ ही आस पास के लोगों की भी जानकारी जुटा ली। 27 मार्च को बैंक खाते का नंबर लिया, जांच के नाम पर खाते से रकम भेजने को कहा, दो बार में 32 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी नहीं माने, इसके बाद भी लगातार फोन करते रहे उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार का कहना है कि 10.52 लाख रुपये वापस करा दिए गए हैं,
चार लाख रुपये अभी भी फ्रीज हैं और शेष राशि आगे अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी गई है, मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
सरकारी एजेंसी नहीं करती है डिजिटल अरेस्ट
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार का कहना है कि सरकारी एजेंसी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती हैं, इससे घबराएं नहीं और 1930 पर शिकायत करें।