आगरालीक्स…आगरा के सिकंदरा पर बनेगा फ्लाईओवर. छह विभागों से एनओसी की प्रक्रिया शुरू. जुलाई अगस्त में होगा ड्रोन सर्वे
आगरा—मथुरा हाइवे पर सिकंदरा चौराहा जाम के कारण जूझता रहता है लेकिन अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल से सिकंदरा चौराहे पर जाम की भीषण समस्या से निजात मिलेगा. दरअसल सिकंदरा पर फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया एनएचएआई द्वारा की जा रही है. इसके लिए एनएचएआई ने छह विभागों से एनओसी लेना शुरू कर दी है और जुलाई अगस्त में ड्रोन सर्वे होगा.शासन ने एएसआई, एनएचएआई और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की संयुक्त टीम को सर्वे कर अंतिम डिजाइन बनाने के आदेश दिए थे. इसमें इसी साल जनवरी में ड्रोन सर्वे किया गया जिसमें फ्लाईओवर की ऊंचाई 5—6 मीटर की योजना बनाई गई. अब जुलाई अगस्त में फिर से ड्रोन सर्वे कर अन्य संभावनाएं देखी जाएंगी. एनएचएआई द्वारा जरूरी विभागों से अब एनओसी लेना शुरू कर दिया गया है. डिजाइन और डीपीआर बनने तक एनओसी मिलने से निर्माण कार्य तेज हो सकेगा. जिन विभागों से एनओसी ली जा रही है उनमें एएसआई, टीटीजेड, एडीए, नगर निगम, जलकर विभाग और वन विभाग है.