आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रैपुरा जाट से खंदौली तक बने उत्तरीबाईपास की टोल की दरें तय, जानें।
आगरा मथुरा रोड पर रैपुरा जाट से खंदौली को जोड़ने के लिए उत्तरीबाईपास चार दिसंबर को शुरू हो गया था। यह यमुना एक्सप्रेसवे से भी जुड़ा हुआ है ऐसे में आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे की तरफ जाने वाले वाहन उत्तरी बाईपास से होकर जा रहे हैं इससे समय बच रहा है और यमुना एक्सप्रेसवे का एक टोल भी बच रहा था। इसके साथ ही भारी वाहन भी उत्तरीबाईपास से होकर गुजर रहे हैं।
टोल की दरें की गईं निर्धारित
14 किलोमीटर लंबे उत्तरीबाईपास की टोल की दरें निर्धारित कर दी गई हैं, रैपुरा जाट और खंदौली के बीच बल्देव के मिडावली में टोल प्लाजा बनाया गया है। कार के लिए 95 रुपये, बस के लिए 295 और ट्रक सहित भारी वाहनों के लिए टोल की दरें 450 रुपये रखी गई हैं। टोल प्लाजा के मैनेजर तुलसीराम गुर्जर के अनुसार, शासन से फास्टटैग की अनुमति मांगी गई है, अनुमति मिलते ही उत्तरीबाईपास पर टोल टैक्स शुरू हो जाएगा।
कार 95 रुपये
बस 295 रुपये
ट्रक सहित भारी वाहन 450 रुपये