आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा. निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गर्डर समेत नीचे गिरे तीन मजदूर. तीनों की मौत
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर शटरिंग लगाते समय गर्डर समेत तीन मजदूर नीचे गिर गए. हादसे में बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस भी आ गई. स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों मजदूरों को निकाला गया जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में उपचार के दौरान इन दोनों ने भी दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.बताया जाता है कि मकान की दूसरी मंजिल पर तीन मजदूर शटरिंग लगाने का काम कर रहे थे. अचानक से ढांचा असंतुलित हो गया और गर्डर एक और झुकने से नीचे गिर गया. गर्डर के साथ ही पटिया, सीमेंट सहित तीनों मजदूर भी तेज आवाज के साथ नीचे गिरे. हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई. रंजीत नाम के मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबक दो अन्य मुन्नालाल और जगदीश ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.