आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. देहात क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले तो शहर में हल्की बूंदाबांदी…
आगरा में देर शाम को मौसम एक बार फिर से बदल गया. फतेहपुर सीकरी सहित कई देहात क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले पड़े हैं तो वहीं शहर में भी कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई है. हवाएं भी चल रही है. आगरा में मौसम के अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. कभी तेज हवाएं तो कभी बादलों का डेरा, कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज धूप. शनिवार रात को जहां आगरा में बारिश हुई तो वहीं रविवार सुबह से ही तेज धूप निकली. दिन में धूप का प्रभाव काफी तेज था जिसमें ठहरा नहीं जा रहा था. इसका असर तापमान पर भी रहा है.आईएमडी के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार बन रहे हैं और इस सप्ताह लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.