Friday , 8 May 2026
Home आगरा Agra Live News: A huge procession of Maharana Pratap will be taken out in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: A huge procession of Maharana Pratap will be taken out in Agra…#agranews

3

आगरालीक्स…आगरा में गूंजेगा महाराणा प्रताप का शौर्य. कल राजपुर चुंगी क्षेत्र और शमसाबाद मार्ग पर निकलेगी महाराणा प्रताप की विशाल शोभायात्रा

स्वाभिमान के राष्ट्रीय प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति, राजपुर चुंगी, शमशाबाद रोड आगरा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती आयोजन को सफल, सार्थक, भव्य, विशाल और व्यापक बनाने के लिए प्रचार-प्रसार के साथ दिन रात तैयारी में जुटे समाजसेवियों ने शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित आहार रेस्टोरेंट में शोभायात्रा का आकर्षक आमंत्रण पत्र जारी करके शहर वासियों को शोभायात्रा में शामिल होने का आत्मीय निमंत्रण दिया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष समाजसेवी कुंवर युवराज सिंह परिहार ने आगरा वासियों को शोभा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि महापुरुष किसी एक कौम, जाति, क्षेत्र, वर्ग, मजहब या समाज के नहीं होते, उनमें सबकी श्रद्धा होती है। महापुरुषों का त्याग और बलिदान पूरे समाज और पूरे राष्ट्र के लिए होता है। इसलिए राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए महाराणा प्रताप की शोभायात्रा में शहर वासियों को बढ़-चढ़कर शामिल होना चाहिए।

संरक्षक व समाजसेवी पप्पू राघव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वाभिमान के अनुपम प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर 9 मई, शनिवार को शाम 4:00 बजे विभव नगर स्थित चौधरी गार्डन से शमशाबाद मार्ग स्थित टीवी टावर के सामने जीएल फॉर्म हाउस तक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बैंड बाजों, तोप, घोड़ों और ऊँटों के साथ 21 झाँकियाँ शौर्य, साहस, स्वाभिमान, श्रद्धा, सद्भाव, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन को प्रदान करेंगी।

संस्थापक-संरक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी धनवीर सिंह तोमर ने बताया कि शोभायात्रा में आगरा और आगरा के आसपास विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और तहसीलों से भी क्षत्रिय समाज की भारी संख्या में भागीदारी रहेगी। शोभायात्रा मार्ग पर राजपुर चुंगी, राजेश्वर मंदिर और सौ फुटा सहित जगह-जगह क्षेत्रीय जनों, क्षत्रिय जनों, सामाजिक संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

संरक्षक समाजसेवी चंद्रभान तोमर और देवेंद्र धाकरे ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, अवागढ़ के युवराज अंबरीश पाल सिंह, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, फुफुक्टा के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, पीली कोठी के कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व एमएलए ठाकुर विजयपाल सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया और कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी सहित तमाम महान हस्तियाँ शोभायात्रा में गणमान्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगी।

शोभायात्रा के आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में ब्रजमोहन तोमर, विजय सिंह तोमर, हरिशंकर जसावत, महेंद्र सिंह रघुवंशी, वीरेंद्र रघुवंशी, प्रदीप सिकरवार, ललित रघुवंशी, डॉ. राकेश सिकरवार, अशोक भदौरिया, थान सिंह, चोब सिंह, गजेंद्र परिहार, विक्रम सिंह, राजेश तोमर, राजवीर सिंह, सोमवीर, जसवंत, रवीन्द्र, हेमंत, लाल सिंह और पृथ्वी पाल सिंह भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। गजेंद्र परमार ने संचालन किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : A unique walk was held in Agra to connect with nature and understand the environment.

आगरालीक्स…पर्यावरण प्रेमियों ने प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण को समझने के लिए...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Agra’s greenery remains incomplete without tree plantation on private land

आगरालीक्स…पौधे लगाने में ये डर अच्छा नहीं! आप भी पढ़ें, आगरा में...

आगरा

Obituaries of Agra on 8th May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: High Air Pollution and Road Dust in Sanjay Place; DM Directs Preparation of Action Plan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में अधिक वायु प्रदूषण और रोड डस्ट. डीएम...

error: Content is protected !!